स्वामी रामानंद जयंती : 10 को नगर भंडारा, 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

विदिशा| बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में रंगई स्थित श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में 10 जनवरी 2026 को वार्षिक नगर भंडारा होगा। यह आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के पुजारी और महंत नारायण दास ने बताया कि यह भंडारा स्वामी रामानंद भगवान की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल होता है। कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन पहले रामायण पाठ की स्थापना से होगी। पाठ पूर्ण होने पर 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे स्वामी रामानंद भगवान की आरती और विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके बाद साधु-संतों को प्रसादी दी जाएगी। फिर नगर भंडारा शुरू होगा। इस अवसर पर विभिन्न आश्रमों से महंत और साधु-संत भी आएंगे। संस्था के अध्यक्ष सचिन तिवारी ने बताया कि इस बार भंडारे में 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवादारों की टोलियां तैनात की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *