विदिशा| संघ शताब्दी वर्ष पर खामखेड़ा खंड के सांकलखेड़ा मंडल अंतर्गत ग्राम नामाखेड़ी में भव्य हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में मातृ शक्ति सहित सकल हिंदू समाज के हजारों लोग उमंग और उत्साह के साथ शामिल हुए। मुख्य अतिथि भैरो बाग आश्रम के श्री प्रीतम दास जी महाराज रहे। मंच पर पुजारी श्री ब्रजेश जी महाराज और मुख्य वक्ता श्री विनोद बघेल मौजूद रहे। विनोद बघेल ने पंच परिवर्तन पर विस्तार से बात की। उन्होंने समाज को एकजुट, सजग और संगठित रहने का संदेश दिया। हिंदू-हिंदू भाई के विचार को प्रभावी ढंग से रखा। कार्यक्रम में भारत माता की आरती हुई। भजन मंडली ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।


