गेहूं- धान का समर्थन मूल्य 4 हजार/ क्विं. सोयाबीन का 6 हजार रुपए मुख्य मांगें

भास्कर संवाददाता| विदिशा किसान कांग्रेस की किसान जन आंदोलन यात्रा की शुरुआत शमशाबाद विधानसभा के देवखजूरी उप ब्लॉक से हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर और प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश में निकाली गई। यात्रा की शुरुआत भैरोबाबा महाराज मंदिर में पूजन से हुई। इसके बाद यात्रा देवखजूरी, दीताखेड़ी, अमऊखेड़ी, कोलिंजा, अंडिया परसौरा, सुरई मूडरा होते हुए ग्राम हिनोतिया में संपन्न हुई। किसान कांग्रेस विदिशा के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह दांगी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। किसानों की मुख्य मांगों में गेहूं और धान का समर्थन मूल्य 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए, मक्का की समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीदी शामिल है। नकली बीज और खाद बेचने वालों पर कार्रवाई, समय पर खाद की उपलब्धता, भूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा, लैंड पुलिंग एक्ट समाप्त करने, किसानों पर दर्ज झूठे प्रकरण निरस्त करने और फसल क्षति पर मुआवजा देने की मांग भी की गई। यात्रा के दौरान गांव-गांव चौपालें और नुक्कड़ सभाएं की गईं। किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *