विदिशा| जूनियर आदिवासी आश्रम शाला उदयपुर के अधीक्षक चैन सिंह चिढ़ार और समाजजनों ने एसडीएम संतोष बिटोलिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें कलेक्टर को पद से हटाने और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की मांग की गई। अधीक्षक ने बताया कि छात्रावास में अवकाश कलेक्टर के निर्देश पर किया गया था। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक रूप से दो जूते मारूंगा कहकर अपमानित किया। कलेक्टर ने स्टाफ का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। समाजजनों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। थाने में भी कलेक्टर पर प्रकरण दर्ज करने आवेदन दिया गया। कलेक्टर के व्यवहार से कर्मचारी संगठन भी नाराज हो गए। उन्होंने बैठक की। हालांकि देर रात कलेक्टर ने वीडियो संदेश जारी कर माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन टाल दिया।


