राजनांदगांव| जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड बुधवार से कम होने लगेगी। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का तीन अलग-अलग सिस्टम है। मौसम विभाग ने बताया कि तीन पश्चिमी विक्षोभ अलग-अलग हिस्से में निर्मित हुआ है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह स्थिति 24 जनवरी तक बनेगी रहेगी। इस दौरान ठंड में भी कमी आएगी। बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर स्थिर है, वहीं सुबह कोहरे की भी स्थिति बन रही है।


