क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी कॉलेज की महिला टीम

भास्कर न्यूज | बीजापुर जिले में यातायात पुलिस ने महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया, जिसका फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। टूर्नामेंट में 12 महिला क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला डीआरजी महिला बनाम कॉलेज महिला टीम खेला गया। इसमें कॉलेज महिला टीम ने जीत हासिल की, जबकि डीआरजी महिला उपविजेता रही। वहीं बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। समापन अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा व पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव मौजूद थे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। वहीं उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही कार में सीट बेल्ट लगाने, दुपहिया पर हेलमेट लगाने, नशा कर गाड़ी न चलाने और तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाने की समझाईश दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *