कोयला घोटाला:4 आरोपियों की जमानत पर फैसला 25 जनवरी को

कोयला घोटाले में मंगलवार को ईडी कोर्ट में चार आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 25 जनवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। चार आरोपियों ने बेल बांड पर छोड़ने का आवेदन लगाया है। इनमें पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, आरपी सिंह और पीयूष साहू ने धारा 88 के तहत आवेदन दिया है। सुनवाई में ईडी ने आरोपियों के आवेदन खारिज कर जमानत नहीं देने की मांग की है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी कोर्ट के समंस और बेलेबल वारंट के बाद भी कोर्ट नहीं आते थे। वे शहर में घूमते दिखाई देते थे लेकिन कोर्ट नहीं पहुंचते थे। इसलिए उनके आवेदन को खारिज करने की मांग की गई है। ईडी के वकील ने बताया कि बेलेबल वारंट के बाद भी चारों आरोपी जब कोर्ट में पेश नहीं हुए तो ईडी की ओर से कोर्ट में प्रोक्लेमेशन सेक्शन 82 के तहत आवेदन पेश किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *