राजनांदगांव| खैरागढ़ के धरमपुरा में शराब दुकान के पीछे चाकू दिखा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि तुरकारी पारा निवासी आरोपी टिकेश पटेल सोमवार शाम 7 बजे शराब दुकान के पीछे चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था, जिसकी सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी से चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


