बमूलिया माताजी | कस्बे के समीपवर्ती गोविंदपुरा गांव में आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जयनगर के प्रशासक सुमंत मालव थे। विशिष्टि अतिथि पूर्व अध्यक्ष महावीर मेहरा, वार्ड मेंबर दीपू मालव, लीलाधर थे। कमेटी अध्यक्ष विनोद मालव ने अतिथियों को स्वागत किया। इसके बाद खेले गए फाइनल मैच में बारां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 156 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में गोविंदपुरा की टीम 135 रन ही बना पाई। विजेता बारां टीम को प्रथम 25 हजार 555 रुपए वह टॉफी तथा उपविजेता टीम को 15 हजार 555 रुपए टॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी मेंबर रघुवीर, अनूप, निखिल, अजय, नीरज, मनीष, प्रदीप, भवानीशंकर, अनुराग आदि मौजूद थे। संचालन आकाश मालव ने किया।


