भरतपुर | कायस्थ एकता महासभा समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी को किया जाएगा। अध्यक्ष आनंद सक्सेना ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे सहयोग नगर स्थित नमन मैरिज होम में कार्यक्रम होगा, जिसमें चित्रगुप्त कथा, आरती, प्रतिभा सम्मान एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा।


