नीतू शर्मा का सीनियर महिला राजस्थान क्रिकेट कैम्प में चयन

भरतपुर| राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा राजस्थान की सीनियर महिलाओं की क्रिकेट टीम चयन हेतु लगाए जा रहे कैंप में जिले की राइट हैंड ओपनर बैट्समैन और विकेट कीपर नीतू शर्मा का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया की पिछले दिनों आरसीए के द्वारा आयोजित की गई चैलेंजर ट्रॉफी एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में किये गये बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर नीतू शर्मा का राजस्थान कैम्प में चयन किया गया है तिवारी ने यह भी बताया की इस कैम्प में पूरे राजस्थान से 33 सीनियर महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है तथा यह कैंप जयपुर के आरसीए एकेडमी में 9 जनवरी से आयोजित किया जाएगा इनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह, पंकज गोयल एवं संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष राजकुमार जैन और अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता व भारत तिवारी कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी तथा सदस्य नाहर सिंह पैंघोर एवं वरिष्‍ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि ने नीतू को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *