विधवा को पति के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता का हुआ भुगतान

सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र बल कर्मियों की विधवा और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए काम करने वाली सीमा प्रहरी कल्याण संस्था ने विधवा राजविंदर कौर के बैंक खाते में अंतिम संस्कार के लिए रु 8 हजार रुपए का भुगतान कराया है। संस्था के उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने बताया कि उनके सदस्य, सेवानिवृत्त हवलदार होती लाल बीएसएफ ने 25 सितंबर 2025 को सूचना दी कि कौर के पति लश्कर सिंह का 27 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। लश्कर सिंह 31 मार्च 2012 को 51 बटालियन BSF से सेवानिवृत्त हुए थे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और विधवा परिवार को आर्थिक सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी। अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 तक पत्राचार, ईमेल और व्यक्तिगत संपर्क के तीन महीने लगातार प्रयासों के बाद यह राशि उनके खाते में जमा कराई गई। संस्था ने कहा कि निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन से शहीद परिवार और विधवाओं को सरकारी सहायता समय पर दिलाई जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *