पुरातत्व विभाग ने गायब की श्रीकृष्ण की खंडित प्रतिमा

भरतपुर| जनता आंदोलन ने सिनसिना बुर्ज से श्रीकृष्ण की खंडित मूर्ति गायब को लेकर पुरातत्व विभाग को घेरा। संयोजक राघवेंद्र िसंह ने बताया िक परिक्रमा मार्ग स्थित सिनसिना बुर्ज पर भगवान श्रीकृष्ण की परिक्रमा मार्ग पर भरतपुर स्थापना के समय मूर्ति स्थापित की गई थी, जो काफी समय पूर्व से अज्ञात कारणों से गिरकर खंडित हो गई उनके चरण अब भी सिनसिना बुर्ज पर मौजूद हैं, जो खंडित मूर्ति थी वह पुरातत्व विभाग ने लापता कर दी, जबकि पूर्व जिला कलेक्टर अमित यादव ने आश्वासन दिया था िक खंडित मूर्ति को गंगाजी में विसर्जित कर नई मूर्ति शीघ्र लगवाई जाएगी लेकिन आगे की प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पूर्व भाजपा पार्षद िजतेंद्र कौर ने कहा कि जब तक नई मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी व पुरानी खंडित मूर्ति को गंगाजी में विसर्जित नहीं किया जाएगा तब तक धरना चलता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *