भरतपुर| उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर अब राजस्थान में भी सियासी पारा चढ़ गया है। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने मोदी सरकार के ‘नारी वंदन’ और ‘बेटी बचाओ’ जैसे नारों पर तीखा प्रहार करते हुए इसे मात्र दिखावा करार दिया है।


