उस्ताद रजब अली-अमानत अली खां स्मरण संगीत समारोह शुरू:देवास में मल्हार स्मृति मंदिर में शास्त्रीय गायन और वादन की प्रभावशाली प्रस्तुतियां हुईं

देवास में संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से गुरुवार को दो दिवसीय ‘उस्ताद रजब अली – अमानत अली खां’ स्मरण संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ। मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित इस समारोह के पहले दिन तीन संगीत सभाएं हुईं। समारोह का उद्घाटन महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल और परियोजना अधिकारी स्मिता रावल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने कलाकारों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पहले दिन की पहली प्रस्तुति इंदौर के प्रशांत मोघे के गायन की रही। उनके साथ तबले पर राहुल बेने, हारमोनियम पर दीपक खसरावल और तानपुरे पर पीयूष भट्ट ने संगत दी। दूसरी प्रस्तुति उज्जैन की रुचा बेडेकर ने सरोद वादन के रूप में दी, जिसमें रामेंद्र सिंह सोलंकी ने तबले पर संगत की। पहले दिन की अंतिम प्रस्तुति वृंदावन की गायिका आस्था गोस्वामी के गायन की थी। उनके साथ तबले पर हितेंद्र दीक्षित और हारमोनियम पर दीपक खसरावल ने संगत दी। समारोह के दूसरे दिन, 9 जनवरी को, इंदौर की वर्षा बंसीवाल का शास्त्रीय गायन होगा। इसके बाद ग्वालियर के संगीत गुरु भरत नायक सितार वादन प्रस्तुत करेंगे। अंतिम प्रस्तुति सरोद, सैक्सोफोन, वायलिन और तबला वाद्यवृंद की होगी, जिसे आमिर खान, प्रियंक कृष्णा, फिल स्कार्फ और अभिजीत द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *