पुलिस ने 22750 रु. की 350 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की

करताना| मुखबिर से अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम रुंदलाय में बजरंग मंदिर के पास ढानी रोड पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति की घेराबंदी करके 7 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसमें 350 क्वार्टर मिले, एक क्वार्टर में 180 एमएल शराब मिली। कुल 63 लीटर शराब जब्त की गई। इसकी कीमत 65 रुपए के हिसाब से 22750 रुपए है। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह सोलंकी ने बताया टीम ने गुरुवार को आरोपी करताना चौकी क्षेत्र के जलोदा निवासी रामजीवन उर्फ जीवन (44) पिता मांगीलाल काजवे को पकड़ा। आरोपी से शराब रखने और बेचने के दस्तावेज मांगे, जिसे वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *