हरदा| युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने गुरुवार को सरकारी आईटीआई में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया मेले में 5 कंपनियों ने भाग लेकर 83 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किए। इस दौरान 14 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया। मेले में 110 आवेदकों ने पंजीयन कराया था। मेले में स्वास्थ्य विभाग ने 31 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। साथ ही काउंसलर्स द्वारा 30 युवक- युवतियों की काउंसलिंग भी की गई।


