हरदा| प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में गुरुवार को महिला उत्पीड़न एवं संरक्षण समिति द्वारा महिला सुरक्षा के लेकर कार्यशाला आयोजित की। इसमें डीएसपी अरुणा सिंह ने कहा महिलाओं को कानूनों की जानकारी दी। अनीता शर्मा ने हेल्प लाइन नंबरों से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने महिला उत्पीड़न व सुरक्षा पर अपने विचार रखे। प्रशासनिक अधिकारी वीके बछोतिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर करने एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी।


