विकास के लिए सामाजिक चेतना जरूरी है : कलेक्टर

भास्कर संवाददाता | बड़वानी ग्राम पंचायत बड़गांव में बुधवार रात को रात्रिकालीन चौपाल आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर जयति सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा क्षेत्र के विकास के लिए विभागों की सक्रियता के साथ सामाजिक चेतना भी जरूरी है। सरकारी योजनाओं की सफलता सिर्फ सरकारी तंत्र पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए नागरिकों का जागरूक होना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है। कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उनसे योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, पशुपालन, कृषि, खेल मैदान, ग्रामीण स्वच्छता और शराबबंदी जैसी समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। रात्रि चौपाल में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *