कलेक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

बड़वानी | जिले में नवाचार व व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कलेक्टर ने रात में कन्या आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। वहीं रात में उनके साथ बिताकर विश्राम किया। कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार रात शासकीय जनजातीय कन्या आश्रम बघाड़ी में रात्रि विश्राम किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने शयन कक्षों की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्राओं को रहने और पढ़ने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *