गौराया के रुस में मारे गए मनदीप के घर पहुचे:भुपेश बगेल,राजा बडिंग ने सरकार से कहा,आर्थि-सहायता, नौकरी,पेंशन,फर्जी ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई हो

रूस-यूक्रेन जंग के दौरान पंजाब के जालंधर जिले के कस्बा गोराया निवासी मनदीप कुमार की मौत के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने मनदीप का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है और सरकार से ठोस मदद की मांग की है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग मनदीप कुमार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने आर्थिक सहायता देने की अपील भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने परिवार को ढांढस बंधाया और पंजाब सरकार से मनदीप के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनदीप के माता-पिता को सरकारी पेंशन दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार को भविष्य में सहारा मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से वहां फसे भरतीय युवाओं को निकालने का प्रयास करे कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में गंभीरता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को रूस सरकार से बातचीत कर वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए। भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि फर्जी ट्रैवल एजेंट भारतीय युवाओं को नौकरी का झांसा देकर रूस भेज रहे हैं और बाद में उन्हें रूस-यूक्रेन जंग में झोंक दिया जा रहा है। फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर जालसाजी का मामला है और ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *