राजीव गांधी मार्ग से निगम ने हटाए कब्जे, अस्थायी रूप से रखे गए 50 खोखे जब्त

नगर निगम ने गुरुवार को राजीव गांधी मार्ग से अतिक्रमण हटाए हुए परकोटे की दीवार के पास अस्थायी रूप से रखे गए करीब 50 खोखे जब्त कर लिए। निगम का अतिक्रमण रोधी दल सुबह मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से खोखों को उठा लिया गया। दरअसल नगर निगम आयुक्त को शिकायत मिली थी कि राजीव गांधी मार्ग पर फास्ट फूड वालों ने कब्जे करके अपने खाली खोखे रख दिए हैं। वहां खोखे किराए पर देने का काम भी चल रहा था। शाम को यह मार्ग चौपाटी जैसा बन जाता था। डोसा, सांबर, चाऊमीन, आलू टिक्की, गोलगप्पे आदि खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। कमाई अच्छी होने के कारण लोगों की भीड़ बढ़ रही थी। इससे अवागमन तो बाधित हो रही रहा था साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ रही थीं। निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते के प्रभारी प्रदीप चारण ने बताया कि गुरुवार को सभी खोखे जब्त कर लिए गए हैं। दल में स्वच्छता निरीक्षक नेम मोहम्मद, होमगार्ड के प्लाटून कमांडर राधाकिशन सहित काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। पवनपुरी में 15 दिन बाद ही वापस हो गए कब्जे बीडीए और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज से लेकर नागणेची मंदिर तक अतिक्रमण हटाए थे। आगे बढ़ी हुई दुकानों की चौकियों को तोड़ा गया था। मंदिर के पास सड़क आम से पान और चार के ठेले तक हटाए गए थे। पंद्रह दिन बाद ही वहां फिर से कब्जे हो गए हैं। सेटबैक छोड़े बिना ही कमर्शियल काम्पलेक्स और होटल बने चुके हैं। मंदिर के बाहर दिनभर पशुओं का जमावड़ा रहता है। आवारा सांडों की टक्कर से कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *