नया टेंडर नहीं होने से 104 एंबुलेंस सेवा बंद , 14 वाहनों के पहिए थमे

भास्कर न्यूज | झुंझुनूं राज्य सरकार व 104 एंबुलेंस सेवा प्रदाता निजी कंपनी के बीच टेंडर अवधि समाप्त होने से जिले में संचालित 104 एंबुलेंस सेवाएं बंद हो गईं हैं । अस्पतालों में खड़ी 14 एंबुलेंस के पहिए थम गए है। यह सेवा मुख्य रूप से गर्भवतियों को ऑन-कॉल अस्पताल लाने व प्रसुताओं को घर वापस छोड़ने के लिए थी। टेंडर समाप्ति के बाद और नए टेंडर नहीं होने से फिलहाल ये वाहन बंद हो गए हैं। 104 एम्बुलेंस सेवा एक राज्य-स्तरीय 24 घंटे की निशुल्क हेल्पलाइन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *