जिले में जनगणना-2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होगा। जिसमें हर घर सूची बनाने के साथ उसका डाटा लिया जाएगा। ये काम 30 दिन में पूरा करना होगा। इसके बाद नक्शे पर हर घर डिजी डॉट के रूप में दिखेगा। जिसके बाद हर घर की अपनी एक पहचान होगी। इसके साथ ही पहले चरण शुरू होने के 15 दिन पहले सेल्फ एन्युमरेशन का विकल्प मिलेगा। जनगणना को लेकर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 1 अप्रैल से सभी मकानों और परिवारों की लिस्ट बनेगी। साथ ही परिवारों की अन्य जानकारी भी इकट्ठी की जाएगी। घरों की लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले खुद से जानकारी भरने यानि सेल्फ एन्युमरेशन का विकल्प मिल जाएगा। कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए जानकारी जुटाएंगे। मोबाइल एप, पोर्टल व रियल टाइम डेटा मिल जाएगा। ये एप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर काम करेंगे। जनगणना में जाति से जुड़ा डेटा भी डिजिटल तरीके से इकट्ठा किया जाएगा जियो टैगिंग से डिजिटल लेआउट मैप बनेगा। इस मैप का उपयोग भविष्य की योजना बनाने, सुविधा व संसाधन विकसित करने में मदद मिलेगी। आधार की पहचान के साथ जियो टैगिंग पहली बार वोटर डिजिटली जुड़ेगा।


