सड़क किनारे खड़े 2 भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर:बड़े भाई की मौत, छोटा घायल, पुलिस ने चार पहिया वाहन की जब्त

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क के किनारे खड़े दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई है, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पटेलपारा का रहने वाला चंदरू पोयाम और उसका भाई संतु पोयाम बाइक से रायकोट जा रहे थे। इसी बीच वे रायकोट के नजदीक ही एक कच्ची सड़क के किनारे खड़े हो गए थे। वहीं सामने से आई एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को जोर की टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक काफी दूर तक फेंका गए। वहीं एक युवक चंदरू पोयम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *