पेंटेड सैंड ग्राउज,कॉटन पिग्मी गूज, ब्रॉन्ज विंग्ड दुर्लभ जलपक्षी मिले:बांधवगढ़ में एशियन वाटर बर्ड सेंसस-2026 संपन्न; 80 से अधिक प्रजातियों की पहचान

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो दिवसीय एशियन वाटर बर्ड सेंसस-2026 संपन्न हुआ, जिसमें 80 से अधिक जलपक्षी प्रजातियों की पहचान की गई। यह विशेष गणना टाइगर रिजर्व के नौ-परिक्षेत्रों में स्थित 15 चयनित स्थलों पर की गई। इस सर्वेक्षण में 14 पंजीकृत स्वयंसेवकों और टाइगर रिजर्व के 41 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। आंकड़ों को e-Bird ऐप जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग करके दर्ज किया गया। बांधों, तालाबों, नदियों किनारे जलपक्षी देखे गए सर्वेक्षण के दौरान पेंटेड सैंड ग्राउज, कॉटन पिग्मी गूज और ब्रॉन्ज विंग्ड जैकाना जैसे दुर्लभ जलपक्षी देखे गए। चेंजेबल हॉक ईगल और रूडी शेल्डक जैसी प्रमुख प्रजातियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई। जलपक्षियों की गणना के लिए टाइगर रिजर्व के जंगलों में स्थित बांधों, तालाबों और नदियों के किनारों को चुना गया था, जहां बड़ी संख्या में पक्षी देखे गए। यह गणना दर्शाती है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब केवल बाघों और अन्य वन्यजीवों के लिए ही नहीं, बल्कि जलपक्षियों के लिए भी एक सुरक्षित और अनुकूल आवास है। दुर्लभ प्रजातियों की उपस्थिति यहां के संतुलित पर्यावरण और समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *