परासिया में जुआ पकड़ने पर सियासी घमासान:कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने पुलिस पर उठाए सवाल, बोले—TI की नहीं, वर्दी की हुई बेइज्जती

छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में जुए पर हुई कार्रवाई अब राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। एसपी एस्कॉर्ट की टीम द्वारा जुआरियों को पकड़ने के बाद कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए परासिया पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। विधायक सोहन वाल्मीकि ने मंच से सवाल उठाते हुए कहा कि परासिया क्षेत्र में खुलेआम जुआ चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। परासिया के टीआई साहब कहां हैं? जुआ आप नहीं पकड़ सके, एसपी साहब को आकर पकड़ना पड़ा। यह सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि पूरी वर्दी का अपमान है। थाना प्रभारियों को दी नसीहत
विधायक ने परासिया क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को चेताते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी काम लंबे समय से चल रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। भाजपा कार्यकर्ताओं पर अवैध गतिविधियों के आरोप
कांग्रेस विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इन मामलों को उठा रही है और कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन पुलिस स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा। इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों की चुप्पी भी संदेह को और गहरा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *