नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। करीब 1 घंटे तक वे कार्यालय के लॉन में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ गुफ्तगू करते रहे। इस दौरान दोनों के चेहरों की भाव भंगिमाएं चिंता और आश्चर्य व्यक्त करने वाली रहीं। इस दौरान किसी को भी उनके पास आने की इजाजत नहीं दी गई। इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए चारों ओर कड़ी सुरक्षा का घेरा बनाया गया था।


