बोकारो | डॉ. एस राधाकृष्णन कॉलेज चिकसिया चास के विद्यार्थियों ने सिटी पार्क में पिकनिक का आनंद उठाया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता तथा मानसिक ताजगी को बढ़ाना था। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं में अत्यंत अनुशासन, उर्जा एवं उत्साह देखने को मिला। प्रभारी प्राचार्य मो. गुलाम रसूल अंसारी, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पिकनिक के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों तथा सामूहिक भोज का आनंद लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासन एवं टीम भावना के महत्व को समझाया। प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर हरेन्द्र कुमार साव तथा रीमा रानी सिंह रही।


