पुपुनकी में माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

बोकारो | स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस गुरुवार को पुपुनकी ब्रिज स्थित झामुमो शाखा कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। नेताओं ने दोनों वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा कि इन्होंने छोटानागपुर के पठार में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। मौके पर वरीय नेता अख्तर अंसारी, अकबर अंसारी, इस्लाम अंसारी, हसन कलाम, नैयर जमाल, हुसैन सौदागर, अताबुद्दीन अंसारी, शफीक अंसारी, अजमतउल्ला, लतीफ आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *