बोकारो | जिले के 143 स्कूलों में तंबाकू के दुष्प्रभाव एवं तंबाकू के खतरनाक मंसूबे की सोच पर आधारित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में तंबाकू के प्रति जागरुकता बढ़ेगी और वे तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित होंगे। कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष स्कूलों में आयोजित करते हैं तथा आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे बोकारो जिला में 143 स्कूलों में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


