कृषि वर्ष:सोलह विभाग के एसीएस-पीएस को 20 तक बताना है क्या करेंगे?

राज्य सरकार ने कृषि वर्ष की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ 15 और विभागों को शामिल कर दिया गया है, जो नई योजनाओं, काम, निजी सहभागिता और अन्य मॉडल के बारे में 20 जनवरी तक प्रजेंटेशन देंगे। अन्य विभागों में उद्यानिकी, पशुपालन व डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा, खाद्य नागरिक आपूर्ति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, एनवीडीए, राजस्व, वन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई, उद्योग एवं अन्य संस्थाएं (जैसे मार्कफेड, मंडी बोर्ड, बीज निगम आदि शामिल रहेंगे। प्रजेंटेशन कृषि उत्पादन आयुक्त को देना होगा। कृषि वर्ष के अलावा संकल्प से समाधान अभियान भी शुरू होने वाला है। पहला चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा। इस दौरान घर-घर जाकर आवेदन लेना होगा। दूसरे चरण में 16 फरवरी से 16 मार्च के बीच क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा। तीसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर लंबित शिकायतों का निपटारा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *