कोटा में सर्द हवा के चलते ठंड बढ़ गई है। जिसके चलते कलेक्टर ने आदेश जारी कर 8 वीं तक के सरकारी व निजी स्कूलों की छुट्टी दो दिन ओर बढ़ा दी है। मौसम में बदलाव के चलते जिले में न्यूनतम पारा 7 डिग्री के नीचे आ गया है। दिन में भी रात जैसी सर्दी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग ने कोटा सहित 17 जिलों में शीतलहर व कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में जिले में हल्का कोहरा रहा। हालांकि दोपहर होते होते कोहरा छटा ओर हल्की धूप निकली। लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। गलन व ठंड बरकरार रही। हालांकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 18 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूमतम तापमान 0.6 डिग्री गिरा। न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कोटा में तीसरी बार स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई सर्दी के असर को देखते हुए कोटा में तीसरी बार कक्षा 8 वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ाई गई है।सबसे पर 6 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया। फिर दूसरे आदेश में 7 व 8 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की। तीसरी बार में 9 व 10 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी किए। 11 जनवरी को रविवार है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर रखा है।


