समय पर काम नहीं करने पर पटवारी निलंबित:जनसुनवाई में आई शिकायत पर कलेक्टर की कार्रवाई, नोटिस का नहीं दिया संतोषजनक जवाब

सागर के केसली विकासखंड के ग्राम ढेंचुआ हल्का के पटवारी सुनील सोनी को कलेक्टर संदीप जीआर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह कार्रवाई पटवारी के प्रकरणों को लंबित रखने, समय सीमा में कार्य नहीं करने और हल्का में समय पर उपस्थित नहीं रहने पर की गई है। जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर ने प्रशासन के बेहतर संचालन और प्रशासन तक आमजन की सुलभ पहुंच के लिए आपका प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी के तहत विकासखंड स्तर पर जनसुनवाई शुरू की गई है। जिसके चलते मंगलवार को कलेक्टर ने केसली में विकासखंड स्तर की जनसुनवाई का आयोजन किया। कलेक्टर संदीप जीआर केसली पहुंचे और जनसुनवाई में शामिल हुए। विकासखंड के लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान कराया। किसानों के कई काम छोड़े पेंडिंग
इसी दौरान ग्राम ढेंचुआ के किसानों ने पट्टे में प्राप्त भूमि के नक्शा तरमीम, सीमांकन, कब्जों के संबंध में शिकायतें और पटवारी हल्के में समय से उपस्थित नहीं होने से संबंधी शिकायतें की। शिकायतें मिलने पर पटवारी सुनील सोनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। लेकिन पटवारी सोनी ने संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया। कलेक्टर ने प्रकारणों को लंबित रखने, समय-सीमा में कार्य नहीं करने और हल्का में समय से उपस्थित नहीं होने की लापरवाही पाए जाने पर पटवारी सुनील सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *