ग्वालियर में स्मैक के लिए पैसे न देने पर मारपीट:पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा; जान से मारने की धमकी दी थी

ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस ने स्मैक के लिए पैसे न देने पर दो युवकों के साथ मारपीट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर की। घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरियादी राहुल विश्वकर्मा, निवासी वार्ड नंबर 5 सासन, भितरवार जिला ग्वालियर, जो पेटीएम एफएससी एजेंट के रूप में काम करते हैं, ने सिरोल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को वह अपनी बाइक (MP07 ZS 3096) से दोस्त भगवान दास प्रजापति और एक बच्चे के साथ दुकान का सामान लेने ग्वालियर बाजार जा रहे थे। शाम लगभग 5 बजे जब वे सिरोल थाना क्षेत्र के जारगा चौराहे पर पहुंचे, तो वहां थाटीपुर के भीम नगर निवासी विजय गौड़ आदिवासी, कुंदन आदिवासी, बाबा आदिवासी और रिंकू कश्यप उर्फ छिलका अपनी अपाचे मोटरसाइकिल के साथ खड़े मिले। इन लोगों ने राहुल को हाथ देकर रोका और स्मैक पीने के लिए पैसे मांगे। राहुल विश्वकर्मा ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो चारों बदमाश उन्हें गालियां देने लगे। राहुल द्वारा गाली देने से मना करने पर, उन्होंने राहुल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो उन्हें खत्म कर देंगे। राहुल और उनके दोस्त भगवानदास उर्फ बच्ची डर गए और चिल्लाने लगे, जिसके बाद चारों बदमाश अपनी अपाचे मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान शहर में हुई अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विजय आदिवासी पुत्र शिवचरण उम्र 33 साल, कुंदन आदिवासी पुत्र चकपाल आदिवासी उम्र 19 साल, बाबा आदिवासी पुत्र रूप सिंह उम्र 20 साल, रिंकू उर्फ छिलका निवासीगण भीमनगर थाटीपुर जिला ग्वालियर का होना बताए। थाना सिरोल पुलिस ने चारों आरोपियों को गुरुवार शाम न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *