रामपुर जेल में आज़म से मिलीं पत्नी तंजीन फातिमा:जेल प्रशासन पर आरोप- कई दिनों से सर्दी-बुखार, पर बेड तक नहीं, जमीन पर सोने को मजबूर

रामपुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान से गुरुवार को उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तंजीन फातिमा ने जेल में मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया के सामने आज़म खान की हालत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। करीब आधा घंटे चली मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने आरोप लगाया- आज़म खान पिछले कुछ दिनों से तेज़ बुखार और लगातार खांसी से पीड़ित हैं। इसके बावजूद उन्हें जेल में बेड तक उपलब्ध नहीं कराया गया है और वे कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच ज़मीन पर सोने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए आज़म खान को नियमों के तहत ‘ए-श्रेणी’ की सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, लेकिन जेल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तंजीन फातिमा ने कहा- यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन हर बार अनदेखी की गई। यह मानवीय नहीं है। तस्वीरें देखिए… जेल अधीक्षक राजेश यादव ने आरोपों को बताया निराधार आज़म खान की तबीयत सामान्य है और उन्हें किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। प्रशासन के अनुसार- जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से मेडिकल जांच कर रही है। जेल मैनुअल के अनुसार जो भी सुविधाएं निर्धारित हैं, वे उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेड न देने या ज़मीन पर सुलाने के आरोप तथ्यहीन हैं पहले भी उठ चुके हैं सवाल
परिवार का कहना है कि इससे पहले भी तंजीन फातिमा अपने बड़े बेटे अदीब आज़म के साथ आज़म खान से जेल में मुलाकात कर चुकी हैं। तब भी स्वास्थ्य सुविधाओं और ठंड से बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। आजम के करीबी आसिम राजा ने भी लगाए थे आरोप..दवाइयां भी नियमों के खिलाफ रामपुर जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप सामने आया है। उनके करीबी सहयोगी असिम राजा ने प्रेस वार्ता कर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ जेल मैनुअल का खुला उल्लंघन किया जा रहा है और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। असिम राजा के मुताबिक, कड़ाके की ठंड के बावजूद आजम खान को जमीन पर सुलाया जा रहा है और उन्हें कुर्सी व कंबल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं। आरोप है कि उन्हें समय पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं और जो दवाइयां दी जा रही हैं, वे बिना रैपर के हैं, जिससे उनकी सेहत पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने जेल प्रशासन से नियमों के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर… जानिए किस मामले में सजा काट रहे आजम… गौरतलब है कि मोहम्मद आज़म खान अपने बेटे अब्दुल्ला आज़म के साथ दो पैन कार्ड मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल की सज़ा सुनाई थी। दोनों 17 नवंबर 2025 से रामपुर जिला जेल में बंद हैं। यह मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। 23 जनवरी को शत्रु संपत्ति मामलों की सुनवाई
इधर, आज़म खान से जुड़े शत्रु संपत्ति के दो मामलों की एक साथ सुनवाई को लेकर अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई 23 जनवरी को होनी है। ये मुकदमे वर्ष 2019 में अजीमनगर थाने में दर्ज हुए थे, जिनमें जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी शत्रु संपत्ति का आरोप है। अन्य मामलों में भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इसके अलावा क्वालिटी बार कब्जा मामले में भी सुनवाई जारी है। गुरुवार को इस केस में गवाह गगन अरोड़ा अदालत में पेश हुए। आने वाले दिनों में इन मामलों की सुनवाई आज़म खान की कानूनी और राजनीतिक स्थिति को और जटिल बना सकती है। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… मायावती को धमकाने पर राहुल गांधी- उदित राज को नोटिस:बदायूं कोर्ट में तलब; पूर्व सांसद ने कहा था- गला घोंटने का वक्त आया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज के खिलाफ गुरुवार को बदायूं कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। उदित राज ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ADJ और पॉक्सो एक्ट के स्पेशल जज पूनम सिंघल ने दोनों नेताओं को यह नोटिस भेजा है। 29 जनवरी को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *