प्रयागराज में संघम की रेती पर माघ मेला चल रहा है। रोजाना 10 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा जमाए हुए हैं। तपस्या कर रहे हैं। मेले में साधु-संतों की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी खूब वीडियो बना रहे हैं। महाकुंभ में ‘दातून बॉय’ नाम से मशहूर हुए आकाश माघ मेले में थार से दातून बेचने आए हैं। इटली की रहने वाली लुक्रेशिया ने माघ मेले में पहुंचकर अपने गुरू से दीक्षा ले रही हैं। उनका कहना है कि सनातन धर्म उनके जीवन को नई दिशा दी है। श्रृंगवेरपुर धाम से छह साल के श्रीश बाहुबली महाराज भगवान राम का बाल रूप धारण कर पहुंचे हैं। उन्होंने 2031 में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी भी की है। माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… माघ मेला-2026 में क्या चल रहा? अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


