खजुराहो में शीतलहर, 3.4 डिग्री पहुंचा तापमान:आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, घना कोहरा छाया

छतरपुर जिले के खजुराहो में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे शुक्रवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी तापमान में सिर्फ 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में 1-2 प्रतिशत का यह बदलाव ज्यादा असर नहीं डालता। ठंड का प्रकोप अब भी उसी तरह बना हुआ है और लोगों को राहत नहीं मिली है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड बादल छंटने के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है और 15 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा। शुक्रवार सुबह से ही खजुराहो में घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद ही धूप निकलने की उम्मीद है। सुबह का तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी कम रहने की संभावना आज दिन का अधिकतम तापमान धूप निकलने पर 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगर धूप नहीं निकली, तो अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज मौसम में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जो करीब 10 से 15 मीटर बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसे 50 मीटर दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *