महिला उत्पीड़न को लेकर चला जागरुकता अभियान

भास्कर न्यूज | तुपकाडीह बीडीए कॉलेज पिछरी में गुरुवार को कॉलेज परिसर में एनएसएस के द्वारा महिला यौन उत्पीड़न जागरूक पर कार्यक्रम आयोजन हुई। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. असीत कुमार घोषाल ने किया। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के मौलिक अधिकार समानता और सुरक्षित कार्य स्थल सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार जोरियर ने कहा कि यह अधिनियम सिर्फ एक कानून नहीं बल्कि उससे बढ़कर है। मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस अधिनियम को अपनाने से एक ऐसे भविष्य का निर्माण होगा, जहां प्रत्येक कर्मचारी को महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल कुमार पाठक के द्वारा सभी को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में जागरुकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *