दो बाइकों की भिडंत में एक बुजुर्ग की मौत:आदर्श नगर इलाके में भूरिया की प्याऊ के पास हुई दुर्घटना,गोविंद देव के दर्शन कर घर लौट रहा था बुजुर्ग

जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक उमेश पालीवाल के बेटे पुनीत की रिपोर्ट पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की। दुर्घटना की जांच सड़क दुर्घटना ईकाई पूर्व की टीम कर रही हैं। पीड़ित पुनीत पालीवाल (26) पिता स्व. उमेश पालीवाल निवासी सी 112 सेठी कॉलोनी आदर्श नगर ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दी है कि 8 दिसम्बर रविवार को सुबह उन के पिता गोविंद देव जी के दर्शन करने के लिए घर से निकले थे। दर्शन कर घर वापस लौटने के दौरान भूरिया
की प्याऊ के नजदीक गलत दिशा के आ रही बाइक ने उमेश पालीवाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिसे से उमेश पालीवाल सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए। जिसे देख कर बाइक सवार व्यक्ति मौके से भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुनीत पिता को घायल अवस्था में एसएमएस ट्रोमा सेंटर लेकर गया ,जहां उपचार शुरू किया। लेकिन दोपहर करीब 1.50 बजे उमेश पालीवाल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे पुनीत की ओर से मिली शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुर कर दिया हैं। जल्द बाइक सवार को पकड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *