सीएम कार्यक्रम की डयूटी कर लौट रहे VDO की मौत:तालाब में गिरी कार उल्टी हो गई, कोटड़ा के ला​भार्थी को उदयपुर में चेक पोस्ट पर फूड वितरण में लगाया था

उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक साल के जश्न पर आयोजित महिला सम्मेलन में कोटड़ा ब्लाक् के लाभार्थियों को फूड वितरण में डयूटी करने आए एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की शाम को लौटते समय कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई और उनकी मौत हो गई। हादसे में कार इस कदर पलटी मारी की कार उलटी हो गई और कार में सवार दूसरे व्यक्ति ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ था। हादसा उदयपुर से करीब 115 किलोमीटर दूर कोटड़ा क्षेत्र के मांडवा थाना क्षेत्र में हुआ। मांडवा थानाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि रात को करीब सवा नौ बजे उनके पास महाड़ी सरपंच का कॉल आया कि गांव के पास साबरमती नदी से सटे बने सुलाव तालाब में एक कार गिर गई है और उसमें लोग है। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ वहां से रवाना हुए और घटना स्थल थाने से करीब 16 किलोमीटर दूर था। वे वहां पहुंचे तब तक सरपंच और ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवा कर गाड़ी को सीधे करवा दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि कार पूरी उल्टी हो गई थी और उसकी छत नीचे और टायर उपर थे। बताते हे कि कार में एक अन्य व्यक्ति सवार था ​जो अंदर से बाहर निकला और डर के मारे भाग गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार सलूंबर जिले के सराड़ा क्षेत्र निवासी वालाराम (40) पुत्र नानजी मीणा थे। मौके पर बिकरनी पीएचसी की टीम मौके पर बुला दी जिन्होंने करीब आधे घंटे तक सीपीआर दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। वालाराम यहां कोटड़ा पंचायत समिति के महाड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत था। बाद में पुलिस ने शव कोटड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम् होगा। पुलिस ने कार को पास ही जुड़ाव पुलिस चौकी पर रखवाया। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन भी पहुंच गए और अनुसंधान अधिकारी हैड कांस्टेबल राजेंद्र को भी कोटड़ा भेजा गया है। उदयपुर में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में डयूटी लगी
बताते है कि ग्राम विकास अधिकारी (VDO) वालाराम की उदयपुर में मुख्यमंत्री के शनिवार को गांधी ग्राउंड में हुए कार्यक्रम को लेकर डयूटी लगी थी। कोटड़ा उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार की और से​ निकाले आदेश के अनुसार वालाराम को उदयपुर के अरबन स्कवायर मॉल के पास फूड चेकपोस्ट पर लगाया। उनको जिम्मेदारी दी थी कि कोटड़ा ब्लॉक से आने वाले लाभार्थियों को फुड पैकेट और पानी की बोटल वितरित करेंगे और लाभार्थियों को जाते समय भी पैकेट वितरित करेंगे। उनके साथ टीम लीडर मेरपुर नायब तहसीलदार ककुआराम मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक कल्याणकारी भूत और पटवारी पवन पंवार भी साथ में वहां डयूटी पर थे। वालाराम डेढ़ साल से महाड़ी में पोस्टेड था वालाराम मीणा करीब डेढ़ साल से महाड़ी पंचायत में पोस्टेड़ था और इससे पहले वहं जयसमंद के पास ही पोस्टेड था। उनके परिवार के सदस्य उदयपुर रहते है। थानाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि कार में सवार दूसरा व्यक्ति वहां से निकल गया था लेकिन ऐसा बताते है कि राजीविका समूह में काम करने वाला एक साथी था। मामले की जांच की जा रही है। इनपुट सहयोग : दीपक पटेल, सलूंबर और दुष्यंत पूर्बिया ओगणा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *