स्व. राम किशोर रावल की पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर:पूर्व डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज ने किया उद्घाटन, मरीजों को दिया गया निशुल्क परामर्श

सांगानेर सायपुरा संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान भृगु भवन में लायंस क्लब जयपुर सुप्रीम एवं यस के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर के संयोजक डॉ आनंद रावल ने बताया कि स्वर्गीय राम किशोर रावल की स्मृति में सुबह 9 बजे 1 बजे तक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय रावल, डॉ. अजय रावल, डॉ. भरत कुमावत सहित नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन ने बीपी, शुगर की जांच कर सैकड़ों मरीजों को उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब जयपुर सुप्रीम के अध्यक्ष लायन डॉ. आनंद रावल, कोषाध्यक्ष लायन डॉ. एन. के वर्मा, लायन मुकेश अरोड़ा, लायन राजकुमार खडेलवाल व लायन तिलक राज आहूजा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *