लुधियाना में फील्ड गंज की काशीराम गली में लोगों ने एक चोर युवक को रंगेहाथ काबू कर लिया। आरोपी युवक के पास से नशे की गोलियां, मोबाइल लीड, मोबाइल आदि बरामद हुआ है। लोगों को चोर से जो मोबाइल मिला है वह री-सेट किया हुआ है। पहले चोर ने कहा कि ये मोबाइल उसका नहीं है। फिर कुछ देर बाद वह मान गया कि ये मोबाइल उसी का है, लेकिन उसका सिम उसके पास नहीं है। इलाके में एक ऑटो का ताला तोड़ते समय लोगों ने युवक को मौके पर काबू किया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और इसके बाद कड़ाके की ठंड में उसे नंगा करके खंभे से बांध दिया। सर्दी से चोर कांपता रहा। इलाके के लोगों ने बताया कि घर के बाहर खड़ी की गई कारों से आरोपी सामान चोरी करता है। लोगों को चोर के पास से प्लास, चाबियों का सेट आदि भी मिले हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें इस चोर की प्रत्येक हरकत कैद है। लोगों ने बनाई वीडियो,इलाके में लगातार हो रही चोरियां जानकारी देते हुए इलाका विजय कुमार ने कहा कि लगातार इलाके में चोरी की घटनाएं हो रही थी। एक युवक को रंगेहाथ ऑटो का ताला तोड़ते हुए काबू किया। उससे नशे की गोलियां और अन्य सामान मिला है। चोर को लोगों ने खंभे के साथ बाधा। लोगों ने इस चोर की वीडियो भी बनाई और चोरों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी चोर इलाके में घुसा तो उसका भी यही हाल करेंगे। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उधर, आरोपी युवक ने कहा कि वह कबाड़ बेचने का काम करता है। उसने किसी के वाहन से कोई चोरी नहीं की। चोर से जो फोन बरामद हुआ उसे लेकर उसने कहा कि वह मोबाइल उसका नहीं है। चोर ने कहा कि विजय कबाड़ी नाम के दुकानदार के पास उसका सिम है।


