तरनतारन के पट्टी में मां-बेटे के झगड़े में हस्तक्षेप करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोपी बेटे ने महिला पर जान से मारने की नीयत से 12 बोर की राइफल से गोली चला दी। वहीं निशाना चूक जाने के कारण महिला की जान बच गई। इस मामले में पट्टी सिटी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर राइफल जब्त कर ली है। डीएसपी पट्टी लवकेश ने बताया कि यह घटना 8 जनवरी की रात करीब 9 बजे हुई। पुलिस को शिकायत मिली थी कि वार्ड नंबर आठ का रहने वाला उपकरण सिंह अपने मां से लड़ रहा था।इस दौरान पड़ोस में रहने वाली राजवंत कौर पत्नी कुलबीर सिंह ने लड़ाई रोकने की कोशिश की। 12 बोर की राइफल से चलाई गोली लड़ाई रोकने के दौरान, उपकरण सिंह ने राजवंत कौर पर जान से मारने की नीयत से 12 बोर की राइफल से गोली चला दी। गनीमत रही की निशाना चूक गया और महिला की जान बच गई। गोली चलाने के बाद आरोपी अपनी राइफल मौके पर फेंककर भाग गया। पुलिस ने राइफल जब्त डीएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने राजवंत कौर के बयानों के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी उपकरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर 12 बोर की राइफल बरामद कर ली गई है।


