12 जनवरी को कर्मचारी महासंघ की रैली:कोटपूतली-बहरोड़ में बैठक, सरकार की नीतियों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ कोटपूतली-बहरोड़ की बैठक ग्राम पूतली स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में जिला संयोजक बाबूलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 12 जनवरी को जयपुर में होने वाली महासंघ की महारैली पर चर्चा की गई। यह रैली राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित की जा रही है। वक्ताओं ने बताया कि इस महारैली में जिले से करीब 150 वाहनों में हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। वे अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये हुए शामिल
बैठक को महासंघ के विभिन्न घटक दलों के नेताओं ने संबोधित किया। इनमें शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयद्रथ यादव, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह खोला, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष लेखराम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रताप सिंह, कृषि संघ के बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रावत, पावटा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश यादव, कोटपूतली ब्लॉक अध्यक्ष जगराम गुर्जर, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के मामराज गुर्जर, सीएचओ संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर गुर्जर और एलएचवी/एएनएम राजेश देवी यादव शामिल थे। जिला महासंघ के दिनेश शर्मा, विक्रम चनेजा और रामकुमार यादव ने भी महारैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पोस्टर का विमोचन किया गया
बैठक में महारैली के पोस्टरों का विमोचन किया गया। इसमें बसों की व्यवस्था, विभिन्न जिलों से कर्मचारियों की भागीदारी और महासंघ द्वारा तय सात संकल्पों पर चर्चा हुई। इन संकल्पों में पदोन्नति विसंगति दूर करना, चयनित वेतनमान लागू करना, पुरानी पेंशन सुरक्षा और निजीकरण पर रोक शामिल हैं। इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
महासंघ की चेतना रैली की जिम्मेदारी रामकुंवार यादव, कैलाश यादव, लेखराम गुर्जर, बलबीर सिंह खोला, राजेश यादव, मुकेश झारवाल, प्रताप सैनी, रामशरण गुर्जर और विक्रम गुर्जर को सौंपी गई। बैठक का संचालन रामकुंवार यादव और बुद्धराम कसाना ने किया। लेखराम गुर्जर ने अधिक से अधिक कर्मचारियों को रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुभाष, सुभाष सैनी, गोकुल, ख्यालीराम यादव, कैलाश गुर्जर, जेपी यादव सहित विभिन्न घटक दलों के कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे रैली के प्रति उत्साह और एकजुटता बढ़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *