CBSE ने शुरू की फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग:परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स के लिए सुविधा, टोल फ्री नंबर से कर सकते हैं सपंर्क

दसवीं- बारहवीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीबीएसई ने साइको-सोशल काउंसलिंग का पहला चरण शुरू कर दिया है। काउंसलिंग का पहला चरण 6 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। यह काउंसलिंग सुविधा 1 जून तक जारी रहेगी। एजुकेशन एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह पहल 17 फरवरी से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। स्टूडेंट्स और पेरेंटस साइको-सोशल काउंसलिंग के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां विशेषज्ञों की मदद से परीक्षा से जुड़ी मानसिक परेशानियों का व्यावहारिक समाधान प्राप्त किया जा सकता है। यह पहल छात्रों को परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से संतुलित रखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। सीबीएसई की ओर से साइको-सोशल काउंसलिंग तीन तरीकों से उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम, विशेषज्ञों से सीधे बातचीत और डिजिटल सोर्सेज के जरिये ये काउंसलिंग करवाई जा रही है। काउंसलिंग प्रक्रिया में कुल 73 विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों में एन्जायटी, चिंता और तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में यह निशुल्क काउंसलिंग सुविधा विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और तनाव प्रबंधन में मदद करेगी। इस संबंध में सीबीएसई, नई दिल्ली ने 6 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *