बाथरूम में गीजर के गर्म पानी से झुलसी मासूम:इलाज के दौरान साढ़े तीन वर्षीय रुमायशा की मौत

कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी क्षेत्र एक छोटी बच्ची का गर्म पानी से झुलसने का मामला सामने है, नहाने के दौरान गर्म पानी से झुलसने के कारण साढ़े तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मासूम को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक बालिका के पिता अमजद खान ने बताया कि यह हादसा कल सुबह उनके घर के बाथरूम में हुआ। बाथरूम में गीजर से बाल्टी में गर्म पानी भरकर रखा हुआ था। उनकी पत्नी बच्ची को नहलाने के लिए बाथरूम में जा रही थी, इसी दौरान साढ़े तीन वर्षीय रुमायशा ने बाल्टी में रखे गर्म पानी को मग्गे से अपने ऊपर डाल लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन तुरंत बच्ची को रामगंजमंडी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रात में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में बच्ची का इलाज जारी था, लेकिन आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। पिता अमजद खान ने बताया कि परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं करवाने और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रामगंजमंडी पुलिस थाने के एएसआई को लिखित आवेदन भी दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *