अजमेर के हाथीखेड़ा गांव में परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश में जुटी है। बता दे कि आरोपियों ने जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल हुए थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हरिभाऊ नगर थाने के एएसआई रामसिंह ने बताया कि गुरुवार को हाथीखेड़ा गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था। मामले में पीड़ित दिलखुश की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र शंकर, शंकर पुत्र लादू सिंह, शैतान सिंह रावत उर्फ हैप्पी और ओम सिंह उर्फ ओम प्रकाश रावत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह खबर भी पढ़ें…… कुल्हाड़ी-लाठी और डंडों से परिवार पर जानलेवा हमला,VIDEO:महिलाओं,बच्चों सहित एक दर्जन लोग घायल, जमीन को लेकर हुआ विवाद अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में हाथीखेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। 10 से 12 बदमाशों ने परिवार पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों के साथ पत्थर से हमला कर दिया। हमले में परिवार के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। ( पढ़ें पूरी खबर)


