सेना परेड देखने के लिए जयपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, लोग:रिटायर्ड कैप्टन रणवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई, सेना के टैंक और मिसाइलें देखे

दूनी तहसील के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के स्टूडेंट्स शुक्रवार को जयपुर में सेना दिवस परेड देखने पहुंचे। स्कूली बच्चों ने भारतीय सेना के टैंक, मिसाइल और प्रदर्शनी को देखा। इस दौरान बच्चों में सेना के प्रति रुचि बढ़ी और वे सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित हुए। यह परेड 15 जनवरी सेना दिवस के तहत जयपुर में आयोजित की जा रही है। दूनी से एसपीसी दल जयपुर रवाना दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दूनी से शुक्रवार सुबह एसपीसी का दल सेना दिवस परेड देखने के लिए जयपुर रवाना हुआ। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि हाल ही में भारतीय सेना से रिटायर कैप्टन रणवीर सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिटायर कैप्टन ने साझा किए अनुभव दल प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि रिटायर कैप्टन रणवीर सिंह ने अपने संबोधन में सेना के साहस, वीरता, बलिदान और अनुशासन के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और एकता से ही देश मजबूत बनता है। इस दौरान मुख्य अतिथि का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जयपुर में 9 से 15 जनवरी तक परे डउप प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बडगूजर ने बताया कि सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार और राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर में सेना दिवस परेड को व्यापक रूप दिया गया है। प्रताप नगर महल रोड पर 9, 11, 13 और 15 जनवरी को परेड आयोजित की जा रही है। साथ ही भवानी निकेतन स्कूल में सेना की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। विभिन्न जिलों से स्टूडेंट्स आमंत्रित सरकारी निर्देशों के अनुसार अलग अलग जिलों और ब्लॉक से शिक्षा विभाग, अन्य विभागों और समाजसेवी संस्थाओं को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में पीएम श्री स्कूल दूनी का चयन किया गया। 50 एसपीसी स्टूडेंट्स शामिल परेड दल में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा, उप प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बडगूजर, प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका, त्रिलोक कलाल, हेमराज चौधरी, मुकेश गुर्जर, पूजा सेन, मुरली सैनी सहित 50 एसपीसी स्टूडेंट्स शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *