16 साल के नाबालिग लड़के से कुकर्म:आरोपी ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया, ब्लैकमेल करके घर से जेवरात मंगवाए

सीकर जिले में 16 साल के नाबालिग लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग लड़के का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़के के साथ जबरदस्ती की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 16 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। एक लड़के ने बातचीत करके अपने झांसे में लिया। आरोपी ने पहली बार नवंबर महीने में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके कई बार आरोपी ने नाबालिग लड़के से जबरदस्ती की। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने नाबालिग लड़के से उसके घर पर रखे जेवरात भी मंगवा लिए। बाद में उन जेवरात को कहीं पर बेच दिया। घरवालों को जब जेवरात गायब मिले तो उन्होंने नाबालिग लड़के से पूछा। तब उसने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई। अब पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 14 साल की नाबालिग को ले गया युवक:परिवार ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया, बंधक बनाने का लगाया आरोप सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *